फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बेस्ट फार्मर अवार्ड से सम्मानित हुए मंडी के किसान

बेस्ट फार्मर अवार्ड से सम्मानित हुए मंडी के किसान

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बेस्ट फार्मर अवार्ड से सम्मानित हुए मंडी के किसान
विज्ञापन

गोहर (मंडी)। कृषि विभाग ने मंडी के दस ब्लॉकों के किसानों को बेस्ट फार्मर अवार्ड से नवाजा है। जिले के किसानों में अवार्ड मिलने से खुशी का माहौल है। बेस्ट फार्मर अवार्ड 2013-14 के लिए विभाग ने सुंदरनगर ब्लॉक से मान सिंह, नारायण, वीना देवी, देवी देशराज, बल्ह ब्लॉक से रणजीत सिंह, चेतराम, देवी रूप, सदर ब्लॉक से मनोज कुमार ठाकुर, ध्यान सिंह, बले राम, वेद प्रकाश, द्रंग ब्लॉक गोपाल दास, तेज राम, रक्षा देवी, मान सिंह, चौंतड़ा ब्लॉक से धनी देवी, संजीव कुमार, काली दास, राकेश कुमार, गोहर ब्लॉक से परस राम, लायक राम, सिराज ब्लॉक से शेर सिंह, राज कुमार, करसोग ब्लॉक से गंगा राम, संतराम, गोपालपुर ब्लॉक से ब्रह्म दास, अर्जुन सिंह, धर्मपुर से विपन कुमार, होशियार सिंह और रमेश चंद को 10-10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान कर बेस्ट फार्मर अवार्ड से नवाजा। विभाग ने इसके अलावा बेस्ट आर्गेनाइजड ग्रुप अवार्ड 2013-14 से जिला के किसानों को सम्मानित किया। इसमें गोहर ब्लॉक से फार्मर इंट्रस्ट ग्रुप समनोश गोहर, बल्ह से नैना देवी कृषक समूह बुशेर, गोपालपुर से नवाही माता कृषि समूह मतेहडी, सुंदरनगर से जय श्री राम कृषक समूह भंत्राहड तथा करसोग ब्लॉक से विभाग ने देव थलाली कृषक समूह मेंहदी को 20-20 हजार रुपये की धनराशि प्रदान कर वर्ष 2013-14 के लिए बेस्ट आर्गेनाइजड ग्रुप अवार्ड से नवाजा। विभाग ने बेस्ट आर्गेनाइजड ग्रुप अवार्ड 2008-09 के लिए भी किसानों को अवार्ड दिए। जिसमें गोहर ब्लॉक से जय लंबोदर फार्मर इंट्रस्ट ग्रुप सुनाथर, बल्ह ब्लॉक से शीतला महिला कृषक समूह कांढी और हाटेश्वरी महिला कृषक समूह सोयरा, सुंदरनगर ब्लॉक से देव कमरूनाग इंट्रस्ट ग्रुप रोहांडा, सदर ब्लॉक से कृषि मन्नत समूह नलहोग को 20-20 हजार के अवार्ड से विभाग से सम्मानित किया।

इसी वर्ष के लिए विभाग ने बल्ह ब्लॉक से बेस्ट फार्मर अवार्ड के लिए ठाकर दास को दस हजार के अवार्ड से सम्मानित किया। वर्ष 2009 और 2010 के लिए विभाग ने बेस्ट फार्मर अवार्ड से गोहर ब्लॉक से ताराचंद, हंसा देवी, नेत्र सिंह, रविन्द्र पाल और संतराम, सिराज ब्लॉक से बालक राम, राजेन्द्र पाल, टेक सिंह, जीवन सिंह, हुकम चंद, करसोग ब्लॉक से कांशी राम, मिलाप सिंह, राकेश, चुनी लाल, सिंधु राम को 10-10 हजार के अवार्ड से सम्मानित किया। वर्ष 2013-13 के लिए गोहर ब्लॉक से कर्मदास, सिराज से ठाकर शिवदयाल, करसोग ब्लॉक से राजेंद्र खुशहाल, गोपालपुर से नेकराम सैनी और धर्मपुर से संतोष कुमार को बेस्ट फार्मर अवार्ड के तहत दस-दस हजार की धनराशि से सम्मानित किया गया। जिला कृषि उपनिदेशक आरके कौंडल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed