फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आउटसाइडरों ने पीटे एबीवीपी कार्यकर्ता

आउटसाइडरों ने पीटे एबीवीपी कार्यकर्ता

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
आउटसाइडरों ने पीटे एबीवीपी कार्यकर्ता
विज्ञापन

मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में शुक्रवार दोपहर को पुलिस पहरे में आउटसाइडर व एबीवीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना की भनक लगने पर कॉलेज परिसर में तैनात पुलिस जवानों ने बीच-बचाव किया। लड़ाई में दो एबीवीपी कार्यकर्ता घनश्याम और अनिल गुलेरिया को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लड़ाई का कारण आउटसाईडरों द्वारा कॉलेज की छात्राओं को छेड़ना बताया जा रहा है। कॉलेज परिसर में हुई लड़ाई से छात्राएं सहमी हुई हैं और माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस पहरे में हुई लड़ाई के कारण अभिभावक वर्ग भी चिंता में है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को एबीवीपी कार्यकर्ता घनश्याम और उसका दोस्त कॉलेज परिसर में स्थित कैंटीन परिसर के समीप खड़े थे। इस बीच कुछ आउटसाइडरों ने कॉलेज की छात्रों पर अश्लील कमेंट किए। जिसका एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस बीच चार आउटसाइडरों ने मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। कॉलेज परिसर में तैनात पुलिस जवान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों गुटों को छुड़वाया और सभी को सदर पुलिस थाना ले आए। यहां पूछताछ के बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई के सचिव महेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि कॉलेज परिसर में स्थित कैंटीन में शरारती तत्व सक्रिय हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। जिसका खामियाजा छात्रों का भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन मामले को हल्के में ले रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा। सदर पुलिस थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों को अलग-अलग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed