{"_id":"22-65140","slug":"Mandi-65140-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलोधार, तत्तापानी में खोली जाएं चैक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलोधार, तत्तापानी में खोली जाएं चैक पोस्ट
Mandi
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलोधार, तत्तापानी में खोली जाएं चैक पोस्ट
करसोग (मंडी)। वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ इकाई करसोग की बैठक में 4-9-14 के तहत की गई वेतन बढ़ोतरी का वनमंडल के अधिकारियों को लाभ नहीं मिलने पर रोष जताया गया। बैठक में वन मंडल अधिकारी करसोग आरके सिंह ने शिरकत की।
अराजपत्रित कर्मचारी संघ करसोग के प्रधान रतन सिंह ने कहा कि बैठक में केलोधार और तत्तापानी में वन चैक पोस्ट खोलने के बारे में चर्चा की गई। करसोग वन मंडल के अंतर्गत विशाल वन संपदा है। जिसके संरक्षण के लिए इन चैक पोस्टों को खोलना अति आवश्यक है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को पहले भी बार-बार अवगत कराया गया है। करसोग वन मंडल के अंतर्गत वन्य प्राणी क्षेत्र से छह बीटों का समायोजन किया गया, लेकिन इन बीटों के लिए व वन खंड के लिए अतिरिक्त वन रक्षक और वन खंड अधिकारियों की तैनाती के पद खाली है। जिसका रखरखाव करना काफी कठिन है।
उन्होंने कहा कि अगर तीन महीनों में कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई तो कर्मचारी संघ को संघर्ष के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कर्मचारी संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि कोई भी वन रक्षक अतिरिक्त बीटों का कामगार नहीं देखेगा। जो वन बीट वन्य प्राणी से वन मंडल करसोग में संलिप्त की गई है। उनमें से 6 बीटों में से 4 वन बीट बनाई गई। जिससे दूसरे वन बीटों का क्षेत्र बहुत बढ़ गया है। संघ ने पुरजोर मांग की है कि जो वन्य प्राणी क्षेत्र से वन बीटें तथा वन रक्षक वन मंडल करसोग में संलिप्त किए गए हैं उन्हें यथावत रखा जाए।