{"_id":"22-65135","slug":"Mandi-65135-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की रॉड से तोड़े थे मंदिर के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की रॉड से तोड़े थे मंदिर के ताले
Mandi
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहे की रॉड से तोड़े थे मंदिर के ताले
मंडी। पंडोह क्षेत्र के एनएच पर स्थापित बगलामुखी और जोगणी माता मंदिर में चोरी की वारदात में शातिर चोरों ने लोहे की रॉड से गेट के ताले तोड़े थे। पुलिस ने बुधवार को चोरी में इस्तेमाल की गई रॉड बरामद कर ली है। चोरी मामले में तीसरे फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिशें दे रही हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सदर पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर गहन छानबीन की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर के पास से लोहे की रॉड बरामद की है। जिससे शातिरों ने मंदिरों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आरोपियों से अन्य चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है। इसके लिए सदर पुलिस ने सभी थानों को आरोपियों की गिरफ्तार के बारे में सूचित किया है। सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस थाना से पुलिस जवान कांगू स्थित संतोषी माता मंदिर में हुई चोरी मामले में पूछताछ के लिए सदर पुलिस थाना पहुंचे हैं। हालांकि अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चोरी में इन शातिरों के बारे में पता लगाने के लिए अब आरोपियों के नंबर की लोकेशन पता लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि गत शुक्रवार की रात्रि तीन चोरों ने मिलकर पंडोह से कुछ दूरी पर स्थित बगलामुखी और जोगणी माता मंदिर से छत्र और जेवरात चुराए थे। जिनमें से दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि बुधवार को चोरी में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।