फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चक्कर पुल से गिरकर युवक की मौत

चक्कर पुल से गिरकर युवक की मौत

Thu, 18 Sep 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 18 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस थाना के तहत चक्कर में पुल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान बह (गागल) निवासी प्रेम सिंह (25) पुत्र राम दास के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चक्कर-गागल सड़क पर चक्कर पुल में टहल रहा था। इस बीच पांव फिसलने के वह खड्ड में पत्थरों के बीच जा गिरा। राह चलते लोगों ने युवक को गिरते हुए देखा और उसे खड्ड से निकाला। राहगीर घायल युवक को स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। जहां मंगलवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, बल्ह पुलिस थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन


पंचायत सचिव व सहायक हों नियमित
मंडी। अनुबंध पंचायत सचिव व पंचायत सहायक संगठन बल्ह इकाई की बैठक में नियमितीकरण का मुद्दा उठाया गया। बैठक बुधवार को चुड़ामणी की अध्यक्षता में हुई। संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि अनुबंध कर्मचारी 1999 से पंचायतों में कार्यरत है। जिन्हें मौजूदा सरकार द्वारा 31 जुलाई 2007 को पूर्णकालिक किया गया था। पूर्णकालिक तौर पर अनुबंध पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों द्वारा 30 जुलाई 2013 को छह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकार द्वारा नए अधिसूचित नियमों के अनुसार इस वर्ग को नियमित किया जाए। विनोद कुमार ने बताया कि 21 सितंबर सुंदरनगर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें अनुबंध कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर खंड अध्यक्ष चूड़ामणी, प्रेस सचिव तुलसी, कमला देवी, ममता देवी, जोगिंद्रा देवी, चंद्रमोहन राणा, गोविंद राम, बेल राम, पवन, खेम राज, आत्का राम, नरेंद्र, गोपाल दास, सेवक राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed