फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Adopt natural farming by reducing the use of chemical fertilizers: DC

रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल घटाकर प्राकृतिक खेती अपनाएं : डीसी

Tue, 25 Aug 2026 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Adopt natural farming by reducing the use of chemical fertilizers: DC
जिले की चिह्नित 100 ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाए। उपायुक्त मंगलवार को मंडी में धरती माता बचाओ निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिले की चिह्नित 100 ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इन पंचायतों में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित और सीमित उपयोग के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने प्राकृतिक और जैविक खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहन और सहयोग देने के निर्देश दिए, ताकि उनके सफल अनुभव अन्य किसानों तक पहुंच सकें। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा और कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के अधिकारियों को चिह्नित पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राकृतिक खेती की तकनीक, जैविक खाद, मृदा स्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने भी सुझाव दिए। उपनिदेशक कृषि राम चंद्र चौधरी ने अभियान के तहत जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed