{"_id":"22-63713","slug":"Mandi-63713-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्योड़ नलवाड़ मेले में महंगे मिलेंगे प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्योड़ नलवाड़ मेले में महंगे मिलेंगे प्लाट
Mandi
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले में इस बार व्यापारियों को प्लाट थोड़े महंगे मिलेंगे। प्लाट की दरों में एक रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। मेला 16 से 23 सितंबर तक चलेगा।
मंगलवार को एसडीएम दफ्तर गोहर में आयोजित बैठक में मेले के आयोजन को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन टेक चंद डोगरा ने की। तय हुआ कि मेले का शुभारंभ एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन टेक चंद डोगरा ही करेंगे और समापन समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निमंत्रण भेजा जाएगा। मेले का प्रबंध हर वर्ष की भांति बासा पंचायत देखेगी और प्रशासन पंचायत का सहयोग करेगा।
बैठक में इस बार ख्योड़ नलवाड़ मेले में प्लाट में एक रुपये प्रति वर्ग फीट की वृद्धि की है। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार बुलाया जाएगा। बैठक में विद्युत बोर्ड को प्रकाश व्यवस्था सही रखने को कहा। मेले में दिन के समय स्कूली बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नलवाड़ मेले में पशुओं की खरीद फरोख्त के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
मेले के दौरान मुख्य सड़क के किनारे दुकानें लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। बासा कॉलेज प्रशासन ने बैठक में कालेज भवन में सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां लगाने पर आपत्ति जताई । इस पर प्रदर्शनियां बाहर लगाने का फैसला लिया गया। बैठक में एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान, तहसीलदार मुंशीराम, डीएफओ पीडी डोगरा, एसडीओ भूप सिंह, एसडीओ गंगाराम आजाद, सीडीपीओ डीआर नायक, एसडीओ आयूष मिन्हास, बासा की प्रधान गायत्री देवी, चमन उपमन्यु, देवेंद्र शर्मा, वार्ड पंच तेज सिंह और ओपी नेगी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।