{"_id":"22-58750","slug":"Mandi-58750-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी बिजली गिरने से गोहर में मकानों दरके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी बिजली गिरने से गोहर में मकानों दरके
Mandi
Updated Sun, 20 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। गोहर उपमंडल की मौवीसेरी पंचायत के टिकरी गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक दर्जन रिहायसी मकानों में विद्युत उपकरण जल गए। इससे लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं मंदिर और लोगों के घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे घटी इस घटना से गांव में दहशत है। आसमानी बिजली गिरने से गांव के डोला राम और बिहारी लाल के घरों में दरारें पड़ गईं। इसके लाला राम, पुनू राम, टेक चंद, किशन और गोपाल के घरों में पंखे, टीवी, फ्रिज, मीटर, स्विच और बल्ब जल गए। इसके साथ एक मंदिर में भी दरारें पड़ गई हैं तथा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की छत क्षतिग्रस्त हो गई। पंचायत उपप्रधान टेक सिंह और वार्ड सदस्य गीता देवी ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से इतनी जोर का धमाका हुआ कि पूरे गांव में अंधेरा छा गया।
लोगों के घरों में बिजली के उपकरण जल गए। क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम डीआर धीमान ने बताया कि आसमानी बिजली से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारी मौके पर भेज दिए हैं। जैसे ही नुकसान की रिपोर्ट आएगी प्रभावितों को राहत मैन्युअल के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।