फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तो देर से जगमग होंगे जिले के गांव

तो देर से जगमग होंगे जिले के गांव

Sun, 20 Apr 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 20 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से जवाहर लाल नेहरू सोलर मिशन योजना का काम लटक गया है। इससे हिम ऊर्जा विभाग की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। विभाग को लोगाें के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सोलर लाइटें लगाने के कार्य शुरू करने को लेकर विभाग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुमति मांगी है। हिम ऊर्जा विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस बाबत पत्र लिखा था लेकिन अभी तक विभाग से कोई जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से विभाग का सोलर लाइटों को लगाने का कार्य रुक गया है। मंडी जिले में ही करीब तीन हजार सोलर लाइटें लगनी शेष हैं। विभाग सोलर लाइटें लगाने में पहले ही देरी कर चुका है। ऐसे में जिन लोगाें ने सोलर लाइटें लगाने के लिए आवेदन कर रखे हैं अब विभाग को उनके बार-बार फोन आ रहे हैं। जिले में विभाग ने सोलर लाइटें लगाने के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। लेकिन लाइटें लगाने का कार्य आचार संहिता के फेर में फंस गया है। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र का जवाब मिलने के बाद ही फैसला हो सकेगा। हिम ऊर्जा विभाग ने सोलर लाइटें लगाने का कार्य जैन इरिगेशन कंपनी को सौंपा है।
विज्ञापन

तीन हजार के करीब लगनी हैं लाइटें
मंडी जिले में हिम ऊर्जा विभाग के पास योजना के तहत कुल 6127 सोलर लाइटों को मंजूरी मिली थी। इसमें से विभाग अब तक 2990 सोलर लाइटें ही लगा सका है। शेष सोलर लाइटों को लगाने का कार्य होना है। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा हितेश कपूर ने बताया कि सोलर लाइटों को लगाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र
सोलर लाइटें लगाने का कार्य पुराना है। आचार संहिता की वजह से सोलर लाइटाें को लगाने का कार्य रुक गया है। लाइटों को लगाने की अनुमति को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।
भानू प्रताप सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमऊर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed