फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा झटींगरी

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा झटींगरी

Thu, 21 Nov 2013 05:43 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 21 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को द्रंग विस क्षेत्र की पंचायत जिल्हण के झटिंगरी, रोपा, बल्ह टिक्कर, सियुन, तरयांबली, कटिंडी, कटौला और बागी क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। द्रंग के विकास कार्यों के लिए सांसद प्रतिभा सिंह ने लाखों की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि झटींगरी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। चौहारघाटी में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता मिलेगी। कमांद में आईआईटी संस्थान केंद्र की बड़ी उपलब्धि है। लोस चुनाव को नजदीक देख भाजपा बौखला गई है। मतदाताओं को रिझाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झूठ का सहारा लेने लगी है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम विकास है। देश और प्रदेश के विकास के पीछे कांग्रेस का हाथ रहा है। भाजपा का देश प्रदेश के विकास में कोई योगदान नहीं। केंद्र सरकार ने जो जन कल्याणकारी योजनाएं देश को दी हैं, ऐसी योजनाएं पूरे विश्व में कहीं नहीं। सूचना का अधिकार, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा बिल, स्कूलों में करोड़ों बच्चों को रोजाना दोपहर का भोजन, आईआईटी कमांद, कांगड़ा विवि, ईएसआई मेडिकल कॉलेज नेरचौक योजनाएं केंद्र की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रोपा द्रूण सड़क के निर्माण को दो लाख, निचला रोपा कथोग सड़क के लिए दो लाख, टिक्कर सरनी सड़क को दो लाख, सामुदायिक भवन सियुन, तरयांबली और कटिंडी के रूंझ में दो-दो लाख देेने की घोषणा कीं। कटौला और शेगली पंचायत में भी उन्होंने विकास कार्यों के लिए चार लाख देने का ऐलान किया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, वामन देव ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर गुलेरिया, चंद्रशेखर ठाकुर, चंद्रमणी ठाकुर, एसडीएम विनय मोदी और शुभकरण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed