{"_id":"22-48955","slug":"Mandi-48955-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
Mandi
Updated Thu, 08 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/सुंदरनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सीमा में घुसकर पाकिस्तानी सैनिकाें के हमले के विरोध में भाजयुमो ने देश भर में प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने एक ओर जहां पाकिस्तान का ध्वज आग की लपटाें की भेंट कर दिया, वहीं इस हमले को केंद्र सरकार की नाकामी का परिणाम करार देते हुए यूपीए सरकार का पुतला भी जलाया। पांच जवानाें के मारे जाने पर तल्ख भाजयुमो कार्यकर्ताआें के विरोध के चलते छोटी काशी मंडी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नाराें से गूंज उठी। भाजयुमो ने महज बयानों तक सीमित केंद्र की यूपीए सरकार से तुरंत त्याग पत्र देने की मांग की।
मंडी में दोपहर करीब 12.30 बजे भाजयुमो के कार्यकर्ता चौहट्टा बाजार में इकट्ठा हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान तथा यूपीए सरकार का पुतला आग की भेंट कर दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पाल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों का परिणाम है कि कभी देश के जवानों के सिर कलम किए जा रहे हैं तो कभी गोलियों से छलनी किया जा रहा है। एक तरफ चीन तथा दूसरी ओर पाकिस्तान भारतीय सीमा पर लगातार घुसपैठ तथा गोलाबारी करवा रहा है, लेकिन केंद्र की यूपीए सरकार इन हरकतों को आतंकियाें की कार्रवाई करार दे रही है। आरोप लगाया कि सरकार चीन और पाकिस्तान दोनाें को शह दे रही है। सरकार को नैतिकता के आधार पर तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री महेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष भंवर भारद्वाज, चंदन पंडित, जिला महामंत्री मुनीश एवं संजय कुमार, आशीष टंडन, राजेंद्र राणा, नीरज शर्मा, निशांत शर्मा, भुवनेश ठाकुर, अतुल वैद्य, प्रशांत शर्मा, विशाल अरोड़ा, इंद्र सिंह ठाकुर, कमलेश, चिंतराम, अंशुल, ललित, ओम प्रकाश, यादविंदर, पुष्पराज आदि मौजूद रहे। उधर, चैलचौक में नाचन भाजयुमो ने विधायक विनोद कुमार की अगुवाई में प्रदर्शन किया। बासा कालेज की अभाविप इकाई ने भी पाकिस्तान का पुतला फूंका। उधर, सुंदरनगर भाजयुमो ने प्रदेश सचिव महेश सिपहिया और जिला महामंत्री मुकेश चंदेल के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों की निर्ममता से हत्या के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस मौके पर सुंदरनगर भाजपा के मीडिया प्रभारी सुभाष जगोता, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री अंशुल शर्मा, कार्यालय सचिव प्रताप सिंह, युवा मोरचा सदस्य अंकित जम्बाल,धीरज सेन, अंशुल, पुनीत कुमार, सोहन लाल, ओम प्रकाश, कश्मीर सिंह, वरुण कुमार, अंशुल सेन, नीम चंद, सुरेश कुमार और गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।