फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पानी का कनेक्शन नहीं, बिलों की वसूली

पानी का कनेक्शन नहीं, बिलों की वसूली

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Mandi
Mandi Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का आलम यह है कि विभाग ने पानी का कनेक्शन लगाया नहीं और उपभोक्ता से बिलों की वसूली शुरू हो गई है। उपभोक्ता ने विभाग को कानूनी नोटिस जारी किया है। विभाग ने गलत बिल जारी करने के बारे में पड़ताल शुरू कर दी है।

उप तहसील बलद्वाड़ा के नरोला गांव निवासी बनारसी दास पुत्र मथुरा दास ने अपने घर में पानी के कनेक्शन के लिए विभाग के पास 200 रुपए की फीस भर कर आवेदन किया था। विभाग ने उनके कनेक्शन को 29 सितंबर, 2010 को अनुमति भी दे दी थी। विभाग की ओर से उपभोक्ता को आश्वासन दिया गया था कि जल्दी ही उनके मकान में कनेक्शन लगा दिया जाएगा। विभाग की ओर से आज दिन तक कनेक्शन नहीं लगाया गया। उपभोक्ता को हैरानी तो तब हुई जब विभाग ने उन्हें साल 2011 में अप्रैल महीने का 34 रुपए, अगस्त महीने का 71 रुपए, दिसंबर माह का 71 रुपए, मई 2012 में 91 रुपए और दिसंबर 2012 में 131 रुपए का बिल जारी कर दिया गया। उपभोक्ता के घर में न होने के कारण उनके भाई ने विभाग को यह बिल अदा भी कर दिए। उपभोक्ता के भाई ने उन्हे इन बिलों की अदायगी के बारे में बताया तो उन्हें इन बिलों को जारी करने के बारे में पता चला। इस पर उपभोक्ता ने विभाग के पास संपर्क करके कनेक्शन लगाए बगैर बिल जारी करने के बारे में पूछताछ की। विभाग की ओर से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। उन्होंने अब अधिवक्ता पुष्प राज शर्मा के माध्यम से विभाग को एक सप्ताह का कानूनी नोटिस जारी करके उनके घर के पानी का कनेक्शन जल्द से जल्द लगाने और बिना कनेक्शन लगाए वसूली गई राशि को लौटाने की मांग की है। आईपीएच विभाग के एसडीओ राजीव सहगल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कनेक्शन को लगाए बिना बिल जारी नहीं हो सकता। अगर गलत बिल जारी किया गया है तो इस बारे में विभाग को सूचित किया जाना चाहिए था। गलत बिल जारी करने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed