फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जीवित महिला रिकॉर्ड में मृत दर्ज

जीवित महिला रिकॉर्ड में मृत दर्ज

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बल्हघाटी की ग्राम पंचायत रियूर में एक महिला जिंदा होते हुए भी मृत है। रियूर पंचायत की मज्याली वार्ड की मीरा देवी पत्नी स्व. कुंदन जीवित होते हुए भी अब पंचायत रिकॉर्ड में मृतक है। इस पूरे मामले पर पीड़िता मीरा देवी ने अपनी बहू पर जमीन-जायदाद हड़पने के चक्कर में पंचायत की नजरों में उसे मृत दर्शाने सहित अन्य संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए उपायुक्त को लिखित शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

मृतक दर्शाई गई मीरा देवी के पति की छह वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। महिला के अनुसार पति की मौत के बाद उसकी बहू कांता देवी ने उसे बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। बहू से तंग आकर मजबूरन वह अपने मायके चली गई, लेकिन पीछे से बहू ने उसके रिहायशी कमरे को गिराकर दैनिक उपयोग का सारा सामान निकालकर खुर्द-फुर्द कर दिया। महिला के अनुसार जब उसे इसकी सूचना मिली तथा मायके से रिवालसर अपने पति के घर पहुंची तो साथ में यह भी मालूम हुआ कि बहू ने पंचायत में उसके जिंदा होते ही मृत्यु का पंजीकरण करवा दिया है। 11 नवंबर को जब मीरा देवी ग्राम पंचायत रिवालसर गई तो वहां भी उसके मृत्यु का पंजीकरण होने की बात पता चली। पंचायत द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में मीरा देवी 1 अप्रैल 2010 को मर चुकी है। पीड़िता महिला का आरोप है कि बहू ने जमीन-जायदाद के चक्कर में यह सब किया है। उसके अनुसार बहू ने जमीन की जाली वसीयत कराकर इंतकाल अपने नाम दर्ज कराने तक की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। महिला के अनुसार वह बहू की प्रताड़ना तथा इस हरकत से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। महिला ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इधर, इस बारे में बीडीओ बल्ह विद्या ठाकुर का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त मंडी देवेश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेने तथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed