फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पचास रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित

पचास रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट/जोगिंद्रनगर/मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों के वर्क टू रूल के तहत आठ घंटे की ड्यूटी देने से बुधवार को भी जिले की पचास से अधिक रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंडी जिले में एचआरटीसी कर्मचारियों की वर्क टू रूल हड़ताल के दूसरे दिन भी बस सेवाओं पर व्यापक असर रहा। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मंडी डिपो के 29 ट्रिप मिस हुए। वहीं डीएम कार्यालय मंडी से मिली जानकारी के अनुसार 14 ट्रिप सरकाघाट डिपो, 14 ट्रिप सुंदरनगर डिपो, जबकि 10 ट्रिप कुल्लू के लिए भी बाधित रहे। सरकाघाट डिपो के अंतर्गत सरकाघाट-टिहरा, बल्याणा-सरकाघाट, रसैन गलू, चोलथरा-सरकाघाट, मसेरन-सरकाघाट, दवारड़ू, ब्राड़ता-सरकाघाट, गोरत-सरकाघाट, बैरी-सरकाघाट, घोड़ी मतोली, बकारटा-सरकाघाट आदि रूटों पर निगम की बस सेवाएं प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को जोगिंद्रनगर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन रूटों पर निगम की बस सेवा प्रभावित हुई। इसमें जोगिंद्रनगर से खुड्डी, पधर, दारट-बगला भरोलू, डुगधार, वाया सैथल बैजनाथ, ढ़गोंण और बनाड़ गलू रूट पर सात ट्रिप मिस हुए हैं। संपर्क मार्गों पर बस न चलने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों व अन्य यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को निजी वाहनों से गंतव्य स्थानों तक पहुंचना पड़ा। उधर, पधर उपमंडल के अंतर्गत कई संपर्क मांगों को बुधवार सुबह तक बस नहीं चली थी, लेकिन शाम को अधिकतर रूटों में बसें चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मंडी तथा सरकाघाट डिपो में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष तामेश्वर एवं महासचिव कुलवंत राय ने कहा कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों का आर्थिक शोषण कर रहा है। कर्मचारियों की लाखों रुपये की बकाया राशि देय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्ष:::
...बुधवार को मंडी डिपु के 29 ट्रिप मिस हुए हैं।..अनूप कपूर ट्रैफिक मैनेजर मंडी।
...एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल के चलते बुधवार को सरकाघाट के 14, सुंदरनगर के 14 एवं कुल्लू के लिए 10 ट्रिप मिस हुए हैं। ..प्रकाश चंद्र डीएम एचआरटीसी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed