फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सात साल बाद भी नहीं बना खलारड़ू पुल

सात साल बाद भी नहीं बना खलारड़ू पुल

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। यातायात की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित सरकाघाट-खलारड़ू-नवाही सड़क पर सात साल बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। खलारड़ू खड्ड पर पुल का निर्माण न होने से क्षेत्र की कई पंचायतों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खलारड़ू पंचायत के सैण नाला पर बनने वाले पुल की आधारशिला 15 मार्च 2005 को तत्कालीन आबकारी एवं कराधान मंत्री रंगीला राम राव ने रखी थी। वर्ष 2007 तक पुल का ढांचा भी बन गया था, लेकिन समय पूर्व की चुनावी घोषणा के बाद पुल का निर्माण कार्य कछुआ गति से चलने के कारण आज दिन तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस पुल के निर्माण से खलारड़ू, लुकाणु, कुनालग, टांघरी, सूरजपुर, बाड़ी, चम्याणु, सरोहली, फडाणु व नवाही आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलना था। सड़क निर्माण के लिए क्षेत्र के लोगों ने अपनी कीमती जमीन भी मुफ्त में दे रखी है ताकि उन्हें सड़क सुविधा का लाभ मिल सके, लेकिन पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। पुल का एक सिरा बनकर तैयार हो गया है, लेकिन दूसरा सिरा अभी तक तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमर सिंह, रूप लाल, राम सिंह, हरी राम, दिनेश सिंह व प्रोमिला देवी आदि ने सरकार व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एनके शर्मा का कहना है कि पुल का थोड़ा सा ही काम बचा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा। सड़क को पक्का करने के लिए बजट स्वीकृत होने पर ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed