फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आग लगने से गौशाला जली

आग लगने से गौशाला जली

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। क्षेत्र के बाल्हड़ी गांव में बुधवार रात आग लगने से लकड़ी से बनी पक्की स्लेटपोश गौशाला और पशुचारे के लिए रखी घास जल कर राख हो गई। हालांकि गौशाला में बंधे मवेशियों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय पंचायत प्रधान लाला राम ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे के करीब बाल्हड़ी गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र नागणु राम की लकड़ी से बनी स्लेटपोश गौशाला में अचानक आग लग गई। इससे पास ही पशुचारे के लिए रखी घास की दो हजार पुलियां भी जलकर राख हो गईं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने गौशाला में बंधे मवेशियों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला, जबकि आग की तेज लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते गौशाला राख हो गई। गौशाला गांव के बीचोंबीच होने से ग्रामीणों ने आग पर पानी डालते हुए आग बुझाने की पूरी कोशिश की। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय बीडीसी सदस्य गगन कुमार, पंचायत प्रधान लाला राम, उप प्रधान सोहन सिंह व पूर्व प्रधान रमेश आदि ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि नरेंद्र कुमार को उचित मुआवजा दिया जाए। इधर घटना की सूचना मिलने पर हलका पटवारी बंशी लाल ने घटनास्थल का मौका कर लिया है तथा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार करने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी। उसके बाद ही प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed