फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सूखे ने रोका गेहूं की बिजाई का कार्य

सूखे ने रोका गेहूं की बिजाई का कार्य

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सूखे की मार से जिले के किसान गेहूं व मटर आदि फसलों की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजाई में देरी के कारण किसान फसल की पैदावार को लेकर चिंतित हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय पर बारिश नहीं होती है तो गैर सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

सरकाघाट उपमंडल के साथ जिले में सूखे के कारण फसलों की बिजाई को लेकर गैर सिंचित क्षेत्रों के किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने गेहूं, मटर व अन्य फसलों की बिजाई के लिए खेत तैयार कर लिए हैं, लेकिन खेतों में नमी न होने के कारण किसान बिजाई करने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपमंडल के अंतर्गत भदरोता, बैरा, सुरांगा, रसैण, गलू, पपलोग, सधोट, सजाओपिपलू, चोलग, कांगो का गहरा, टिहरा, गद्दीधार, कून, लौंगणी, मंडप व रिस्सा आदि क्षेत्रों के किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। मौसम को देखते हुए फिलहाल बारिश होेने की उम्मीद कम नजर आ रही है। अगर दस-पंद्रह दिनों के भीतर इंद्र देव मेहरबान नहीं हुए तो गेहूं व अन्य फसलों की बिजाई समय पर न होने से किसानों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष भूप चंद ठाकुर, आईडी प्रेमी, अमर सिंह, अजय, विजय, विशाल व अजय कुमार आदि का कहना है कि मौसम का ऐसा ही हाल रहा तो इस बार गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश न होने के कारण फसलों की बिजाई का कार्य रुका पड़ा है। समय पर बिजाई न होने से फसलों की पैदावार अच्छी नहीं होगी।

इस संबंध में कृषि वैज्ञानिक डा. एसआर पंत का कहना है कि सरकाघाट उपमंडल में 80 प्रतिशत खेती बारिश के ऊपर निर्भर है। अगर समय रहते बारिश नहीं होती है तो गेहूं व अन्य फसलों की पैदावार पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed