फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बहनें छुट्टी और भाई ड्यूटी

बहनें छुट्टी और भाई ड्यूटी

Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मंडी। वीरवार को भाई-बहन की पवित्र एवं स्नेहपूर्ण मनोभावाें की अनुभूति हर कहीं देखने को मिली। रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनाें ने हर बाधा को पार कर भाई की कलाई पर राखी तथा माथे पर कुमकुम का टीका सजाया।
इस बार रक्षाबंधन पर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भी एक नई पहल देखने को मिली। यहां अटल स्वास्थ्य सेवा योजना के कर्मचारियाें ने अस्पताल में उपचाराधीन बच्चों केसाथ रक्षाबंधन मनाया। बच्चों को राखी बांधकर उन्हें फल भी वितरित किए गए। भाइयों की कलाई सूनी न रह जाए, इस सोच के साथ बहनों ने वीरवार तड़के ही अपने भाइयों तक पहुंचने के हर संभव विकल्प ढूंढ निकाले। सरकारी बसों में महिलाओं, युवतियाें को किराये में छूट मिली। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शादीशुदा बहनों ने मायके तक मीलों पैदल रास्ता, खड्डें एवं नदी-नाले हर बाधा को पार कर भाई की कलाई में राखी बांधकर अपने स्नेह का परिचय दिया।
विज्ञापन

बहनें छुट्टी पर और भाई ड्यूटी पर रहे। इस बार भी रक्षाबंधन पर बहनों की तर्ज पर भाईयों को अवकाश न मिलने पर निराश होना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रधान अमरजीत शर्मा का कहना है कि पुरुष कर्मचारियाें को रक्षाबंधन पर छुट्टी न होने से बहनें निराश हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed