{"_id":"31929","slug":"Mandi-31929-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी पर लिए थे ताइवानियों के सिमकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी पर लिए थे ताइवानियों के सिमकार्ड
Mandi
Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। चाैंतड़ा में एक आलीशान भवन से गिरफ्तार किए गए ताइवानियों के मोबाइल सिमकार्ड फर्जी आईडी पर लिए गए थे। उक्त सिमकार्ड बैजनाथ बाजार से खरीदे गए थे। इधर, मोबाइल नंबर के लिए फर्जी आईडी का खुलासा होने पर पुलिस ने बैजनाथ थाने में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां और भी हो सकती हैं। इसमें सिम बेचने वाला दुकानदार भी शामिल होगा। एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि पुलिस ने बैजनाथ थाने में मामला दर्ज किया है। क्योंकि सिमकार्ड बैजनाथ से ही खरीदे गए थे।
पुलिस ने सिमकार्ड की जांच के दौरान पाया कि ताइवानियों की ओर से प्रयोग किए जा रहे सभी सिमकार्ड फर्जी आईडी जमा करवाकर लिए गए थे। अब सवाल यह उठता है कि उक्त लोगों के पास यह आईडी कहां से आए। सूत्र बताते हैं कि एक मोबाइल नंबर ऊना के एक लड़के के नाम पर चल रहा था जिसकी पिछले साल एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इधर, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मंडी जिले में सिमकार्ड बेचने वालों की जांच होगी। अगर कहीं भी फर्जी आईडी पर सिम बेचता कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इधर, एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर का कहना है कि पुलिस ने फर्जी आईडी पर सिमकार्ड का मामला बैजनाथ थाने में दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिमकार्ड बेचने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बाक्स...
उक्त मोबाइल नंबरों के नाम पते फर्जी
मंडी। पुलिस जांच में पता चला है कि चौंतड़ा में पकड़े गए ताइवानियों के 9882590611 मोबाइल नंबर वाला एक सिमकार्ड शीतल कुमार पुत्र विरेंद्र लाल के नाम पर लिया गया है। इसका पता गांव गौंदपुर, तहसील अंब जिला ऊना लिखा गया है। शीतल कुमार नामक व्यक्ति एक साल पूर्व दुर्घटना में मारा जा चुका है। जबकि उसके पिता का नाम वीरेंद्र लाल नहीं राजकुमार है। इसी तरह एक दूसरा नंबर 9882590733 गगरेट की सुनीता पुत्री तरसेम लाल के नाम पर लिया गया है। इसमें पते के तौर पर हाउस नंबर तीन तहसील अंब लिखा गया है। इसी नाम और पते पर एक और नंबर 9882579855 भी लिया गया है। एक अन्य नंबर 9882590466 अश्विनी कुमार सुपुत्र कृपाराम गांव भाखाड़ी, तहसील अंब जिला ऊना के नाम पते पर लिया गया है। पुलिस को ताइवानियों के पास से एक और मोबाइल नंबर 8679990321 भी मिला है, इसके नाम पते की जांच पड़ताल की जा रही है। इस सिलसिले में बैजनाथ थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।