फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दसवीं पास कर्मियों को मिले पदोन्नति

दसवीं पास कर्मियों को मिले पदोन्नति

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग मंडल पधर इंटक के प्रधान सरवण कुमार यादव ने सरकार से मैट्रिक पास चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पदोन्नति देने की मांग की है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से मैट्रिक एवं दस जमा दो शिक्षित कर्मचारी सुपरवाइजर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं जिन्हें वर्षों से फील्ड कार्यों का अनुभव है। ऐसे कर्मचारियों को पदोन्नति न देकर उनके कोटे में ड्राफ्समैन तथा सर्वेयर को पदोन्नति देकर सुपरवाइजर बनाया गया है जो इस वर्ग से सरासर अन्याय है। यादव ने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि ड्राफ्टमैन और सर्वेयर को उन्हीं के पद पर पदोन्नति दी जाए। कार्य निरीक्षक की जगह पूर्व की भांति पढ़े लिखे अनुभवी बेलदारों को पदोन्नत किया जाए। 10वीं पास बेलदार यदि पदोन्नत होता है तो इससे सरकार कोष पर किसी किस्म का वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा। इंटक प्रधान ने मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, लोक निर्माण एवं राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और सिंचाई मंत्री रविंद्र सिंह रवि से मांग की है कि दसवीं तथा बाहरवीं पास पांच वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुभवी बेलदारों को पदोन्नत कर कार्य निरीक्षक लगाया जाए। उन्होंने बताया कि कुन्नू के हरड़गलू मैदान में पीडब्ल्यूडी और आइपीएच विभाग के मैट्रिक पास फील्ड कर्मचारियों की इंटक के बैनर तले बैठक होगी जिसमें तमाम मुद्दों पर चरचा करने के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed