{"_id":"30031","slug":"Mandi-30031-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल टिहरा में छह माह से गणित प्रवक्ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल टिहरा में छह माह से गणित प्रवक्ता नहीं
Mandi
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। स्थानीय वमापा में छह माह से गणित विषय प्रवक्ता का पद खाली होने से सरकार के बेहतर शिक्षा के दावाें की पोल खुल रही है। इससे सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता भी सवालों के घेरेे में हैं। यहां बीते छह माह से गणित प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है। इससे स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियाें को परेशानी पेश आ रही है।
नये शिक्षा सत्र को शुरू हुए एक माह गुजर गया है, लेकिन स्कूल में पढ़ रहे गणित विषय के छात्रों को विषय का शिक्षक नहीं मिल पाया। शिक्षक के बिना छात्राें को चिंता सताने लगी है। वहीं अभिभावकों ने परिवहन मंत्री से शिक्षक की तैनाती जल्द से जल्द करवाने की गुहार लगाई है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार, टिहरा पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र पाल, किसान क्लब टिहरा के अध्यक्ष दीवान चंद, सुखराम राणा आदि का कहना है कि प्रवक्ता का पद नवंबर से रिक्त पड़ा है।
विभाग को शिक्षक तैनाती की सुध नहीं है। उन्होंने प्रवक्ता के पद को शीघ्र भरने की मांग की है। स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा का कहना है कि सूचना आला अधिकारियाें को दे दी गई है। शिक्षा उपनिदेशिका अनीता धीमान ने बताया कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश निदेशक की ओर से किए जाते हैं।