फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वापसी के बाद नत्था सिंह गठजोड़ में जुटे

वापसी के बाद नत्था सिंह गठजोड़ में जुटे

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। करीब चार साल बाद कांग्रेस में वापसी करने वाले नत्था सिंह ठाकुर अपने आवास सरकाघाट में कांग्रेस के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में करीब एक सौ से अधिक लोगों ने शिरकत कर पुराने कांग्रेसियों की पार्टी में वापसी के बारे में रणनीति बनाई। वहीं, ठाकुर नत्था सिंह को 13 मई को लोनि विश्राम गृह धर्मपुर में हो रही पंचायतीराज संगठन की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भी आमंत्रित किया है। यह नत्था सिंह की कांग्रेस में वापसी के बाद पहली बैठक थी। इसमें वे समर्थक भी पहुंचे जो ठाकुर नत्था सिंह को पार्टी से निष्कासित करने के बाद न तो भाजपा में गए और न ही न ही कांग्रेस में रहे। उन्होंने एक तरह से चुप्पी साध ली थी। उधर, इस बैठक में नानक चंद भारद्वाज एवं विजय लक्ष्मी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर प्रेम सिंह के शामिल होने से क्षेत्र में इस बैठक की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, बगैर मंडल कांग्रेस को विश्वास में लिए ही बैठक करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस बैठक में जहां पुराने रूठे कांग्रेसजनों को पुन: पार्टी में वापस लाने पर चर्चा की गई। वहीं, धर्मपुर में प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह के नेतृत्व में महारैली करना भी शामिल है। इसके लिए 13 मई को लोनिविश्राम गृह धर्मपुर में पंचायती राज संगठन की ओर से एक बैठक होगी जिसमें बतौर मुख्यअतिथि ठाकुर नत्था सिंह को आमंत्रित किया गया है। इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की रैली की तिथि निर्धारित कर प्रदेशाध्यक्ष से समय मांगा जाएगा संभवतय यह रैली इसी माह के अंतिम सप्ताह या फिर अगले माह के पहले सप्ताह में हो सकती है। अब देखना है कि क्या ठाकुर नत्था सिंह के पार्टी में वापसी के बाद उनके समर्थक जो भाजपा में शामिल हुए हैं वह पार्टी में वापसी करते हैं या फिर वहीं रहते हैं यह सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस मंडलाध्यक्ष रमेश ठाकुर का कहना है कि नत्था सिंह की बैठक की हमें जानकारी नहीं है। उनकी वापसी की बधाई देने के लिए समर्थक एकत्रित हुए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed