{"_id":"29824","slug":"Mandi-29824-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग मचाते दो गिरफ्तार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग मचाते दो गिरफ्तार किए
Mandi
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी )। बीती रात यहां के अपरोच रोड गांव में जोगिंद्रनगर मंडी हाईवे पर शराब पी कर हुड़दंग मचा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जोगिंद्रनगर शहर में नाका लगा रखा था। मंडी से परोर की और जा रही राधा स्वामी लोगों की बस की सवारियों ने पुलिस को सूचित किया कि जोगिंद्रनगर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दो लोग शराब पी कर हुड़दंग मचा रहे हैं ।
गाड़ियों को रोक कर लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपरोच रोड में आधी रात के समय शराब पी कर हुड़दंग मचाने के आरोप में रोहित शर्मा आयु 24 वर्ष निवासी हराबाग और अमित कुमार निवासी जिमजिमा को धारा 107 और 151 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। शनिवार को दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।