{"_id":"29779","slug":"Mandi-29779-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग अगवा करने वाला दिल्ली में धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग अगवा करने वाला दिल्ली में धरा
Mandi
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला के रंधाड़ा से एक नाबालिग को भगा कर ले जाने वाले युवक को पुलिस के पीओ सैल ने लड़की के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 3 अप्रैल रात 1:15 बजे गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ सदर थाना में भादंस की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज था। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना में नाबालिग लड़की की मां लता देवी निवासी बनैट पीओ रंधाड़ा ने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रंधाड़ा निवासी चुड़ामणी उर्फ चिनू 33 वर्ष निवासी रंधाड़ा उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया है। 27 अप्रैल तक कोई कार्रवाई न होने के बाद क्षेत्र का महिला मंडल एसपी मंडी से मिला और चेतावनी दी कि अगर समय रहते आरोपी और लड़की नहीं मिले तो वह आंदोलन करेेंगे। इसके बाद इस मामले को पीओ सैल को दिया गया था। उक्त आरोपी लड़की को लेकर बरौट, रोडू, शिमला, हमीरपुर, चंडीगढ़, अंबाला और मुंबई में ठहरा था।
उल्लेखनीय है कि नाबालिग को अगवा करने वाले आरोपी की पत्नी पहले ही आत्महत्या कर चुकी है। अपने पीछे एक सात साल के लड़के को छोड़ गई है। पीओ सैल की दल में एचसी अशोक कुमार, रमेश ठाकुर, गिरधारी लाल, स्वामी चंद, महेंद्र सैणी शामिल थे।