{"_id":"29703","slug":"Mandi-29703-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी प्रशिक्षुओं को वार्षिक परीक्षाओं का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी प्रशिक्षुओं को वार्षिक परीक्षाओं का इंतजार
Mandi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। सरकार की नीतियों से जेबीटी प्रशिक्षुओं को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जेबीटी प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुआें को वार्षिक परीक्षाआें का इंतजार है। वार्षिक परीक्षा में विलंब के चलते उन्हें परेशानियां पेश आ रही हैं। मगर, बोर्ड को वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन की कोई जल्दी नहीं है। यही कारण है कि अभी तक बोर्ड की ओर से वार्षिक परीक्षा की तिथियां तक निर्धारित नहीं की गई हैं।
वार्षिक परीक्षाओं में देरी के चलते डाइट मंडी में जेबीटी प्रशिक्षुओं की बैठक हुई। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने बोर्ड से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन जल्द से जल्द करने की एकजुट मांग की। कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र सकलानी ने कहा कि डाइट में जेबीटी प्रथम वर्ष का सत्र 18 अप्रैल 2011 से सुचारु रूप से चल रहा है। प्रशिक्षुओं की गृह परीक्षाएं और एसाइनमेंट का कार्य भी पूरा हो चुका है। मगर, अभी तक बोर्ड की ओर से वार्षिक परीक्षा की तिथियां निर्धारित नहीं की गई हैं। इससे जेबीटी प्रशिक्षु असमंजस पूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द वार्षिक परीक्षाआें का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुरेंद्र, सचिव दिनेश चौधरी, सह सचिव कर्णजीत आदि भी उपस्थित थे।