फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   99% of the city's shops remained closed throughout the day in protest against the Mandavya festival fair.

Mandi News: मांडव्य उत्सव मेले के विरोध में शहर की 99 फीसदी दुकानें दिनभर रही बंद

Sat, 22 Nov 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 22 Nov 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
99% of the city's shops remained closed throughout the day in protest against the Mandavya festival fair.
शहर में दुकान बंद कर मेले का विरोध करते व्यापार मंडल मंडी के पदा​धिकारी और सदस्य। -संवाद
मंडी। छोटा पड्डल मैदान में चल रहे मांडव्य उत्सव मेले के विरोध में शुक्रवार को मंडी शहर में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। मंडी व्यापार मंडल के आह्वान पर शहर की लगभग 99 प्रतिशत दुकानें सुबह से शाम तक बंद रहीं। केवल आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें ही खुली रहीं।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे व्यापारियों ने चौहटा बाजार में एकत्र होकर मोती बाजार, समखेतर, दरमियाना मोहल्ला, बालकरूपित, भूतनाथ गली, सेरी बाजार और इंदिरा मार्केट मार्ग से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। वहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश महेंद्रू ने बताया कि प्रशासन ने 20 नवंबर को मेला बंद करने का आश्वासन दिया था, जिस पर सहमति भी बनी थी, लेकिन तय तिथि बीत जाने के बाद भी मेला बंद नहीं किया गया। इस कारण व्यापार मंडल ने सर्वसम्मति से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार मंडल मेले के आयोजन का विरोध नहीं करता, बल्कि लंबे समय तक मेले के चलने से शहर के स्थायी कारोबार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को लेकर चिंतित है। महेंद्रू ने कहा कि लंबे समय तक मेले से स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ता है और ग्राहकों को मिलने वाले सामान की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते हैं।

उन्होंने जबरन दुकानें खाली करवाने की घटनाओं पर भी चिंता जताई। व्यापार मंडल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पड्डल मैदान में सजे मांडव्य उत्सव मेले को शीघ्र बंद करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed