{"_id":"5cc5c8a1bdec22072a551cac","slug":"91556465825-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वाला में आधा दर्जन ग्रामीणों पर रंगड़ों का हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वाला में आधा दर्जन ग्रामीणों पर रंगड़ों का हमला, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के ग्वाला में रविवार को आधा दर्जन लोगों को रंगड़ों ने काट लिया है। इनमें एक परिवार के चार लोग और अन्य दो लोग शामिल हैं। हमले में एक महिला की हालत गंभीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोगिंद्रनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रानी देवी, प्रभात, रीनू और परी अपने गांव के आसपास घास काटने जा रहे थे। इस दौरान रंगड़ों ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने और चिल्लाने की आवाज सुनकर गांववासी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो उन ग्रामीणों को भी रंगड़ों ने काट लिया, जिनमें सिकंदर, तरसेम लाल शामिल हैं। घायल लोगों को गांववासियों की सहायता से सीएचसी लडभड़ोल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक रोहित चौहान ने बताया कि हमले में रानी देवी को जोगिंद्रनगर रेफर कर दिया गया है और अन्य को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।