फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ससुराल की प्रताड़ना से नहर में कूदी महिला

ससुराल की प्रताड़ना से नहर में कूदी महिला

Mon, 04 Mar 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
ससुराल की प्रताड़ना से नहर में कूदी महिला
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल नहर में एक 22 वर्षीय महिला ने छलांग लाकर इहलीला समाप्त करने का प्रयास किया है। इसे स्थानीय जनता की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके छानबीन तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता देवी पत्नी तोबारु राम निवासी ठिक्कर, डाकघर पौड़ाकोठी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी घर से सुंदरनगर आई। एकाएक उसने नहर किनारे अपने रिश्तेदारों से यह बात की कि वह अपने ससुराल और पति से बहुत परेशान हैं। इसके बाद वह नहर में कूद गई। नहर में कूदते देख आसपास की स्थानीय जनता ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटनास्थल पर अपने दल बल सहित पहुंची और महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन तेज कर दी है। नहर में कूदने वाली महिला का एक लड़का और लड़की है। पति दुकान चलाता है। बीएसएल पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कहा कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed