फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रशाकस्सी में नलहोग महिला मंडल प्रथम

रशाकस्सी में नलहोग महिला मंडल प्रथम

Wed, 21 Nov 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रशाकस्सी में नलहोग महिला मंडल प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। पड्डल मैदान मंडी में चल रहे जिला स्तरीय आठ दिवसीय संबल रेडक्रॉस मेले के चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने खूब दमखम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने किया। उनके साथ एडीसी मंडी राघव शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में विजेताओं रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट किए।
रेडक्रॉस मेले के दौरान हुई रशाकस्सी प्रतियोगिता में प्रेरणा महिला मंडल नलहोग की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर कैहनवाल दयाड़ी की टीम रही। इसमें आईटीआई मंडी और बाड़ीगुमाणू महिला मंडल की टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रेरणा महिला मंडल नलहोग की लीलावती, शीला देवी, धनी देवी, कविता, मधुवाला, लीला देवी, काली देवी, ओमी देवी, खीमा देवी और सरला देवी मौजूद रहीं। इसके साथ दयाड़ी महिला मंडल में पुष्पा, अरुणा, कामना, भावना देवी, भावना, बिमला, निशा, दिनेश, भारती, गोदावरी और बाड़ी गुमाणु महिला मंडल में लता देवी, चंचल, कृष्णा देवी, रीता देवी, मीरा देवी, ललिता, धर्मा देवी, धर्मा, किरण, मनसा देवी शामिल रहीं। इसके साथ आईटीआई की छात्राओं में कंचन, तमन्ना, तरुण, काजल, मानवी, सिमरन, हुकमा, हंसा, पल्वी और दीक्षा ने भाग लिया। जलेबी में कृष्ण, लेग में चंचल प्रथम
विज्ञापन

मेले के दौरान जलेबी दौड़, लेग दौड़, रसगुल्ला और म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जलेबी दौड़ में कृष्णा महिला मंडल बाड़ी गुमाणु प्रथम, लग दौड़ में लता और चंचल महिला मंडल बाड़ी प्रथम, रसगुल्ला में हरीश चंद्र और म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में लीला देवी प्रेरणा महिला मंडल नलहोग ने प्रथम स्थान हासिल किया। जलेबी दौड़ में कामना, नंदनी, लीला, कविता, लता, किरण, पल्लवी, यामिनी और लग दौड़ में सरला, कविता, चंचल, कामिनी, नंदनी, योगिनी, रीना, जबकि रसगुल्ला प्रतियोगिता में सीनियर सिटीजन में हरीश चंद्र, दलीप, केहर सिंह, ओम प्रकाश और नागेश कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में लोगों ने सीखे योग के गुर
रेडक्रॉस शिविर में जोनल अस्पताल मंडी के डॉ. विशाल ने पचास बुजुर्गों का चेकअप किया गया। इसमें चार लोगों को एक्सरे और अन्य को अस्पताल से दवाई निशुल्क देने के लिए बुलाया गया। वहीं, योग शिविर में 130 लोगों ने भाग लिाय। जिला आयुर्वेदिक वरिष्ठ सहायक पंकज कुमार ने बताया कि शिविर में लोगों ने योग के गुर सीखे। इस दौरान एमडीओ डॉ. मीना ठाकुर, राजमल, देवराज शर्मा, अशोक और आर्ट ऑफ लिविंग की अध्यापिका माया वर्धन ने मौजूद लोगों को योग के गुर बताए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. जमीर खान चंदेल ने बताया कि मेले में ऐसा शिविर पहली बार आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed