फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भाषण प्रतियोगिता में सेरी के ओम प्रकाश रहे प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में सेरी के ओम प्रकाश रहे प्रथम

Wed, 10 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में सेरी के ओम प्रकाश रहे प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में सेरी के ओम प्रकाश प्रथम
विज्ञापन

वन एक्ट प्ले में लालग पहले, बंथन दूसरेेेे और सेरी स्कूल तीसरे रहे
पेंटिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुराग के गौरव रहे अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंथल में पुलिस के सौजन्य से स्कूली बच्चों को नशों के दुष्परिणामों से अवगत करवाने के उद्देश्य से एक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें करसोग क्षेत्र के 16 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि करसोग के विधायक हीरा लाल और संयुक्त रूप से डीएसपी करसोग अरुण मोदी रहे।

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भाषण, नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। पेंटिंग के माध्यम से भी नशा न करने की सलाह दी गई। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी के ओम प्रकाश ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पर चुराग स्कूल के सहजल शर्मा और तृतीय स्थान कुनों स्कूल के हिमांशु ने प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले में प्रथम लालग, द्वितीय स्थान पर बंथल और तृतीय स्थान पर सेरी स्कूल रहा। पेंटिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुराग के गौरव प्रथम, द्वितीय स्थान पर शंकर देहरा की नेहा ठाकुर, तृतीय स्थान पर एमपीएस पांगणा की अंजलि रही। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed