फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अंडर 19 प्रतियोगिता में जंजैहली ओवरआल चैंपियन

अंडर 19 प्रतियोगिता में जंजैहली ओवरआल चैंपियन

Sat, 07 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
अंडर 19 प्रतियोगिता में जंजैहली ओवरआल चैंपियन
अंडर-19 खेलों में जंजैहली ओवरआल चैंपियन
विज्ञापन

वॉलीबाल में जरोल पहले और बगस्याड़ दूसरे नंबर पर
बैडमिंटन में केलोधार प्रथम और संगलवाडा ने बाजी मारी
सांसद राम स्वरूप शर्मा ने किया टूर्नामेंट का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
थुनाग (मंडी)। सराज जोन की अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में जंजैहली ओवरआल चैंपियन रहा। वॉलीबाल में जरोल पहले पहले और बगस्याड़ दूसरे नंबर पर रहा। कबड्डी में जंजैहली स्कूल ने फाइनल मैच में बाडा स्कूल को हरा कर पदक अपने नाम किया। खो-खो में परवाडा प्रथम और बगस्याड दूसरे स्थान पर रहा।

बैडमिंटन में केलोधार प्रथम और संगलवाड़ा दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में थुनाग प्रथम और परवड़ा दूसरे नंबर पर रहा। इंस्ट्रूमेंटल में बगस्याड प्रथम और थुनाग दूसरे नंबर पर रहा। नाटी में जंजैहली प्रथम और थुनाग दूसरे नंबर पर रहा। कंठ संगीत में जंजैहली प्रथम और बगस्याड और थुनाग संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। समूहगान में जंजैहली स्कूल पहले स्थान पर जबकि थुनाग स्कूल दूसरे नंबर पर रहा। एकांकी में थुनाग प्रथम और जंजैहली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट के लिए थुनाग स्कूल के लिए दो लाख की घोषणा की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य केसर सिहं ठाकुर ने मुख्य अतिथि का शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। ओवरआल इंचार्ज डीईपी अनिल ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर सांसद चीफ गेस्ट ने थुनाग को 5100 व जंजैहली को भी 5100 रुपये की राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed