{"_id":"6ad909e03ec3ac29e20295c8","slug":"teacher-jitendra-will-give-cash-prizes-to-meritorious-students-and-athletes-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218654-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिक्षक जितेंद्र मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को देंगे नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिक्षक जितेंद्र मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को देंगे नकद पुरस्कार
विज्ञापन
वर्ष 2037 तक खुद के खर्च पर देंगे पुरस्कार, शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने की अनूठी पहल
10वीं-12वीं बोर्ड और राष्ट्रीय खेलों के मेधावी छात्रों को मिलेगा बड़ा वित्तीय प्रोत्साहन
थुनाग तहसील के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिलेगा मेहनत का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में शिक्षा और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली के शारीरिक शिक्षक जितेंद्र कुमार ने प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने अपनी जेब से थुनाग तहसील के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वर्ष 2037 तक नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जितेंद्र कुमार की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा की सभी स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थुनाग तहसील के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5,100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 4,100 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 3,100 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
जंजैहली स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विशेष पुरस्कार
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कारों का प्रावधान किया गया है। स्कूल स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इसके तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 7,100 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 5,100 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भी मिलेगा सम्मान
शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए जितेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 7,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5,100 रुपये दिए जाएंगे। यह पुरस्कार योजना वर्ष 2037 तक जारी रहेगी।
प्रधानाचार्य हिम सिंह ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक जितेंद्र कुमार का यह कदम विद्यार्थियों को शिक्षा और खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।