{"_id":"6ad90aab0539084583013f26","slug":"metal-gold-plated-and-silver-plated-bangles-arrive-on-the-market-replacing-glass-ones-mandi-news-c-90-1-ssml1025-218639-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कांच की जगह मेटल, गोल्ड और सिल्वर प्लेटेड चूड़ियों की बाजार में दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कांच की जगह मेटल, गोल्ड और सिल्वर प्लेटेड चूड़ियों की बाजार में दस्तक
विज्ञापन
गोल्डन प्लेटेड चूड़ियां 2,000 रुपये प्रति दर्जन बिक रहीं
29 अक्तूबर को मनाया जाएगा अखंड सुहाग का पर्व
फेनियों की महक से महके बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ पर्व को लेकर जोगिंद्रनगर के बाजार सज गए हैं। सुहागिन महिलाओं ने पर्व की तैयारियों के तहत खरीदारी शुरू कर दी है। इसके चलते दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मुख्य बाजार, बस अड्डा परिसर और पुलिस थाना चौक के आसपास की दुकानों में खासी रौनक देखने को मिल रही है।
बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक कांच की चूड़ियों के साथ लटकन, मेटल, गोल्डन और सिल्वर स्टील की चूड़ियों का नया कलेक्शन उपलब्ध है। गोल्डन प्लेटेड चूड़ियां 2,000 रुपये प्रति दर्जन, जबकि सिल्वर प्लेटेड चूड़ियां 1,000 रुपये तक में मिल रही हैं। वहीं, कांच की चूड़ियों की कीमत 150 से 800 रुपये तक है।
विशेष नक्काशी वाली चूड़ियां, नए डिजाइन के मिट्टी के करवे और सुहाग की थालियां महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। कपड़ों की दुकानों पर लाल रंग की साड़ियों और सूटों की जबरदस्त मांग है। वहीं, स्वर्णकारों की दुकानों पर मंगलसूत्र और अन्य आभूषणों के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
स्थानीय विक्रेताओं गुरप्रीत, अनु शर्मा, राजेश सूद, सचिन मरवाह, मनोहर, रवि, अमित और हरीश सोनी का कहना है कि करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। दुकानों में पर्व से संबंधित हर तरह का सामान उपलब्ध है, जिससे महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
करवाचौथ के अवसर पर व्रत के दौरान खाई जाने वाली विशेष फेनियां भी दुकानों में तैयार की जा रही हैं। देसी घी और डालडा घी से बनी फेनियां 200 से 300 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध हैं।
बॉक्स
करवाचौथ को लेकर बाजार में उपलब्ध सिल्वर और गोल्डन प्लेटेड चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। पर्व के लिए खरीदारी की जा रही है। -अनिता ठाकुर, गृहिणी, जोगिंद्रनगर
करवाचौथ का पर्व केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं भी महत्वपूर्ण हैं। पर्व के लिए ज्यूलरी और कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। -अंजना, गृहिणी, जोगिंद्रनगर