फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   घर के आंगन में वृद्ध महिला पर सांड़ का हमला, हालत गंभीर

घर के आंगन में वृद्ध महिला पर सांड़ का हमला, हालत गंभीर

Wed, 04 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
घर के आंगन में वृद्ध महिला पर सांड़ का हमला, हालत गंभीर
चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र में लावारिस पशुओं के आतंक से लोग तंग आ गए हैं। अब तो घर आंगन में भी लावारिस बैल हमला बोलने लगे हैं। सगनेहड पंचायत के गांव स्वाड़का में बुधवार सुबह सांड़ ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला करके उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया है। वह अपने घर के आंगन में बैठी थी। लोगों ने घायल महिला को पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे पपरोला रेफर कर दिया। इससे पहले भी सांड़ कई लोगों पर हमला बोल घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्वाड़का गांव में बुजुर्ग महिला कांता देवी (80) पत्नी प्रेम सिंह अपने घर के आंगन में बैठ कर कार्य कर रही थी, तो वहां से गुजर रहे एक सांड़ ने आंगन में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। महिला के सिर, पीठ और टांगों पर सींगों के प्रहार किए। वृद्धा को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने वहां पहुंचकर मशक्कत के बाद हमला करने वाले सांड़ को खदेड़ा। महिला की हालत को देखते हुए स्वाड़का निवासी आशा वर्कर सुलक्षणा राठौर ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार मुहैया करवाया और उसे लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा पहुंचाया। महिला को गंभीर हालत को देखकर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कांता निर्धन परिवार से संबंध रखती है। कुछ वर्ष पूर्व कोटरोपी (द्रगं) से यहां परिवार पालन और कार्य की तलाश में बसे थे। पति स्वाड़का गांव में ही लुहार का कार्य करता है। स्वाड़का के अंजीव राठौर ने उन्हें घर बनाने के लिए जमीन मुफ्त दी थी। इस परिवार की पिछले कुछ वर्षों से मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। दोनों का जवान बेटा पहले ही किसी हादसे में गुजर चुका है। इस घटना को एक वर्ष भी नहीं हुआ है। अब फिर परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों में अंजीव, राजकुमार, सीमा देवी, विनोद कुमार, संजय कुमार और अन्य लोगों ने प्रशासन से गरीब परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed