{"_id":"5a8efd924f1c1bb3208bac42","slug":"91519320466-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-स्कूटर की टक्कर में दो युवक घायल, पीजीआई रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-स्कूटर की टक्कर में दो युवक घायल, पीजीआई रैफर
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक-स्कूटर की टक्कर में दो युवक घायल
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुम्मा के पास लुणापाणी में ट्रक और स्कूटर की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने धारा 279, 337, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुष्पराज निवासी लुणापाणी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम के समय ट्रक और स्कूटर की टक्कर में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना में स्कूटर स्वार घायल केहर सिंह निवासी छाणग और बलदेव निवासी गुम्मा बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों को वहां पर उपचार के बाद पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।