फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बिजली के खंभे से टकराई कार, दो गंभीर, 18 घंटे बत्ती गुल

बिजली के खंभे से टकराई कार, दो गंभीर, 18 घंटे बत्ती गुल

Mon, 05 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराई कार, दो गंभीर, 18 घंटे बत्ती गुल
- फोटो : अमर उजाला
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के बीच पेट्रोल पंप के सामने एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा इतना भयावह था कि पोल से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और बिजली की तारों ने आग पकड़ ली और शहर में ब्लैक आउट हो गया। करीब 18 घंटे बिजली बाधित रही। विद्युत बोर्ड ने इस फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए इतना समय लगा दिया। वहीं पेट्रोल पंप के पास इस हादसे से स्थिति भयावह हो सकती थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गलत दिशा में जाकर तेज रफ्तार कार एक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में घायल दो युवकों चालक अजय कुमार (35) निवासी झलवाण तथा कर्ण (28) को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चालक अजय को गंभीर हालात में टीएमसी रेफर किया गया है। तेज रफ्तार कार के बिजली के पोल से टकराने के कारण खंभा टेढ़ा हो गया। पोल की स्टे वायर टूट गई। बिजली के तारों के एक दूसरे पर लिपट जाने के कारण तारें जलने लगीं। जिस कारण शहर की लाइट भी करीब 18 घंटे बाधित रही। हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण चालक के पैर से एक्सीलियेटर दबा रहा। इस कारण कार से तीखी आवाज आने लगी। लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया। लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

न उठा फोन न समय पर पहुंची एंबुलेंस
अस्पताल से आधा किलोमीटर दूर होने के बावजूद 108 एंबुलेंस सेवा आधा घंटा बाद मौके पर आई। विद्युत बोर्ड के शिकायत कक्ष पर टेलीफोन अटेंड न होने के कारण बस्सी परियोजना में दुर्घटना की सूचना देने के बाद ही बिजली को बंद करवाया गया। उधर, जांच अधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed