फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मेहड़नाला के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

मेहड़नाला के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

Thu, 25 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
मेहड़नाला के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल
- फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। उपमंडल की काहणू सड़क पर मेहड़नाला के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक कार में सवार दो व्यक्ति जब घर जा रहे थे तो घर से कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी लुढ़कने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी वाहन के माध्यम से सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। इसमें दौलत राम पुत्र जंगलू राम गांव मेहड़नाला तहसील करसोग को सुन्नी अस्पताल में प्रथम उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जबकि चेतराम पुत्र दत्त राम गांव सैंजी तहसील करसोग का उपचार सुन्नी अस्पताल में ही चल रहा है। हादसे की जांच कर रहे मुख्य आरक्षी बृज लाल ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed