फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुक्कीबाईं में बस और ट्रक की भिड़ंत, 2 घंटे जाम

सुक्कीबाईं में बस और ट्रक की भिड़ंत, 2 घंटे जाम

Sat, 16 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सुक्कीबाईं में बस और ट्रक की भिड़ंत, 2 घंटे जाम
गोहर (मंडी)। डडौर तत्तापानी मार्ग पर सुक्कीबाईं के पास निगम की बस को सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे डडौर तत्तापानी मार्ग करीब 2 घंटे बंद रहा। इस हादसे में हालांकि किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी है। हादसे के बाद जाम लगने की सूचना मिलते ही गोहर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई, जहां निगम के और ट्रक चालक के बीच आपसी समझौता होने के कारण पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचते ही सड़क में लगा जाम बहाल करवाया। जाम लगने तक कई गाड़ियां काटल नाटल वाया मांढू सड़क से निकलती रहीं। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को देरी से घटना के बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम खोल दिया था। जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह सुंदरनगर रोहांडा वाया चैलचौक रूट पर चलने वाली निगम की बस सुबह के समय जैसे ही सुक्कीबाईं के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक चालक से ब्रेक नहीं लगी और ट्रक सीधा बस से टकरा गया, जिससे बस के दोनों फ्रंट शीशे टूट गए लेकिन चालक सुरक्षित रहा और किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं लगी। ट्रक चालक को भी चोट नहीं आई है। घटना के बाद सड़क पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। एसएचओ मनोज वालिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed