फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   87 positive, two killed, including 7 laborers going to Jharkhand from Leh, mandi news

झारखंड से लेह जा रहे तीस में से 7 मजदूर पॉजिटिव

Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
87 positive, two killed, including 7 laborers going to Jharkhand from Leh, mandi news
नेरचौक(मंडी)। झारखंड से लेह जा रहे तीस मजदूरों में से सात मजूदर रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बुधवार को मंडी में कोरोना से दो मौतें हो गई हैं जबकि 87 नए मामले सामने आए हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड रिपोर्ट के लिए इन मजूदरों का टेस्ट नेरचौक मेडिकल कॉलेज में किया गया था। पॉजिटिव आने वाले सात मजदूरों को तो प्रबंधन ने कोविड केयर सेंटर भेजने के लिए आइसोलेशन वार्ड मेें भर्ती कर दिया लेकिन 23 मजदूरों को बाहर भेज दिया, जिसमें कई इधर-उधर गायब हो गए। हालांकि इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन प्राइमरी कांटेक्ट होने के चलते इन्हें क्वारंटीन करने की जरूरत थी। सूचना मिलते ही नेरचौक बाजार में हड़कंप मच गया और प्रशासन के प्रति गुस्सा पनप गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है था कि जो लोग पॉजिटिव आए हैं तथा जो लोग उनके साथ हैं, प्रशासन को उन पर कड़ा पहरा व निगरानी रखनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मजदूर खुलेआम कोरोना कैरियर बनकर घूम रहे हैं। एसडीएम बल्ह आशीष शर्मा ने बताया कि अगर इस तरह का मामला सामने आया है तो ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरसी ठाकुर ने बताया कि 30 लोगों के टेस्ट लिए गए थे, जिनमें से 7 पॉजिटिव हैं। उन्हें बीबीएमबी कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं जंजैहली में इंजेक्शन लगने के बाद दम तोड़ने वाले व्यक्ति की रैट तो निगेटिव आई थी, आरटीपीसीआर में वह पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed