फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   8546 voters in the district chose the option of voting from home.

Mandi News: जिले में 8546 मतदाताओं ने चुना घर से मतदान का विकल्प

Sun, 19 May 2024 05:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
8546 voters in the district chose the option of voting from home.
जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोकसभा चुनाव में इस बार मंडी जिले में 85 प्लस आयु और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले 8546 मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। इन मतदाताओं से मतदान करवाने के लिए मोबाइल पोलिंग टीमें 21 से 29 मई तक इन मतदाताओं के घरों पर दस्तक देंगी।

जिले में घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 प्लस आयु के कुल 9232 मतदाताओं में से 6303 मतदाताओं और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले कुल 10990 मतदाताओं में से 2243 मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि इन श्रेणियों के जिन मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प नहीं चुना है वे एक जून को पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिये वोट डालने की व्यवस्था की है। प्रशासन की विशेष टीमें घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं, हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे। इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है। उन्होंने बताया कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में 85 प्लस के 430 और 231 दिव्यांग मतदाताओं ने, सुंदरनगर विधानसभा में 85 प्लस के 540 और 182 दिव्यांग मतदाताओं ने, नाचन में 85 प्लस के 472 और 162 दिव्यांग मतदाताओं ने, सराज में 476 और 286, द्रंग में 468 और 257, जोगिंद्रनगर में 880 और 80, धर्मपुर में 895 और 293, बल्ह में 619 और 228, सरकाघाट मेें 953 और 261 और मंडी विधानसभा में 85 प्लस आयु के 570 मतदाताओं ने तथा 263 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। उन्होंने कहा कि जिले में पोलिंग टीमें 21 मई से घर से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए रवाना होंगी। वे पोस्टल बैलेट से पूरी गोपनीयता से मतदान कराकर उन्हें संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed