फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   8427 girls aged 14 years will benefit from HPV vaccination

Mandi News: एचपीवी टीकाकरण से 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित

Wed, 25 Feb 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
8427 girls aged 14 years will benefit from HPV vaccination
69 केंद्रों पर विशेष सत्रों में लगेगा एचपीवी टीका, अभियान 29 मार्च से
विज्ञापन

विभाग समन्वय से सफल बनाएं एचपीवी अभियान : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग (3 माह की अतिरिक्त छूट सहित) की 8427 बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
निर्देश दिए कि जिले के सभी 69 निर्धारित टीकाकरण स्थलों पर आवश्यक कोल्ड चेन व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा, यू-विन पंजीकरण प्रणाली तथा आपातकालीन दवाओं सहित एनाफिलेक्सिस किट उपलब्ध रहे। अभियान के तहत रविवार के दिन 29 मार्च, 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कैचमेंट सत्र 19 अप्रैल, 10 मई, 24 मई तथा 21 जून 2026 को आयोजित होंगे। तीन माह के विशेष अभियान के उपरांत नियमित सत्र दिवसों पर भी टीकाकरण जारी रहेगा। टीकाकरण के दौरान बालिकाओं को अभिभावकों के साथ आना होगा और यह टीका खाली पेट नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एकल खुराक टीका बाएं ऊपरी बाजू में लगाया जाएगा। कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुसार वे बालिकाएं पात्र हैं, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, परंतु 15 वर्ष पूर्ण नहीं किया है। अभियान अवधि में 15 वर्ष तथा अतिरिक्त 90 दिन तक आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि एचपीवी टीका सुरक्षित और प्रभावी है। सामान्य रूप से हल्का बुखार, इंजेक्शन स्थल पर दर्द या सूजन जैसे मामूली लक्षण हो सकते हैं। जबकि गंभीर प्रतिकूल प्रभाव अत्यंत दुर्लभ हैं। बैठक में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिपाली शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed