Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   83 young people showcased their talent in an essay and quiz competition.

Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने मारपीट मामले में 10 दिन में कार्रवाई मांगी

Thu, 12 Nov 2026 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
83 young people showcased their talent in an essay and quiz competition.
सुंदरनगर बस अड्डे पर 22 नवंबर को चक्का जाम की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बस अड्डे पर एचआरटीसी चालक-परिचालकों से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने और अवैध ऑटो-टैक्सी पार्किंग से बिगड़ी व्यवस्था को लेकर निगम कर्मचारियों में रोष है। स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन और ड्राइवर यूनियन ने प्रबंधन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 22 नवंबर को सुंदरनगर क्षेत्र में बसों का पूर्ण चक्का जाम किया जाएगा।
वीरवार को दोनों यूनियनों के राज्य एवं मंडलीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक सुंदरनगर को रिमाइंडर नोटिस सौंपा गया। यूनियन नेताओं ने बताया कि 31 अक्तूबर को बस अड्डे पर एक ऑटो-टैक्सी चालक ने निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी, जिसकी एफआईआर सुंदरनगर पुलिस थाने में दर्ज है। बावजूद इसके अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, 3 नवंबर को अवैध पार्किंग और जाम की समस्या को लेकर शिकायत देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान नवीन ने कहा कि एसडीएम सुंदरनगर, डीसी मंडी और क्षेत्रीय प्रबंधक को कई बार शिकायत देने के बावजूद अवैध पार्किंग नहीं हटाई गई। यूनियन आम जनता को परेशान नहीं करना चाहती, लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान से समझौता भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले उपमुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया था। कुछ महीने पूर्व तत्कालीन परिवहन सचिव आरडी नजीम के साथ बैठक में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मेडिपर्सन एक्ट की तर्ज पर विशेष कानून लागू करने की मांग भी उठाई गई थी। यूनियन ने चेतावनी दी कि 10 दिनों में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 22 नवंबर को बसों का चक्का जाम होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed