फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह इंटरनेश्नल एयरपोर्ट ने मंडी में गरमाई सियासत

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह इंटरनेश्नल एयरपोर्ट ने मंडी में गरमाई सियासत

Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह इंटरनेश्नल एयरपोर्ट ने मंडी में  गरमाई सियासत
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह इंटरनेशनल
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर मंडी में गरमाने लगी सियासत
लोकसभा चुनावों से पहले एक तरफ सड़कों पर विरोध शुरू, दूसरी तरफ समर्थन में बैठकें
कांग्रेस भी मौका भुनाने की फिराक में, आरोपों प्रत्यारोपों का दौर भी हुआ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी/नेरचौक/ सरकाघाट(मंडी)। लोकसभा चुनावों से पहले बल्ह में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर सियासत गरमाने लगी है। एक तबका यहां हवाई अड्डे के विरोध में सड़कों पर उतर रहा है और रोजगार विहीन होने की दुहाई देकर निर्माण की कवायद पर विराम लगाने का आग्रह कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इसके समर्थन में हवा जोर शोर से तैयार हो रही है। बैठक कर बल्ह में ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पैरवी की जा रही है। इस सब के बीच कांग्रेस भी इस मुद्दे को भुनाने की फिराक में है। कांग्रेस के पदाधिकारी जयराम सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार को अपनी हठधर्मी को छोड़कर प्रदेश के मध्य भाग जाहू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की दिशा में तुरंत उचित पग उठाने चाहिए। हालांकि इस इस सब के बीच जयराम सरकार ने हवाई अड्डे के सर्वेक्षण के लिए एक करोड़ जारी कर बल्ह में ही एयरपोर्ट बनाने की मंशा साफ कर दी है, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान सैकड़ों किसान परिवारों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि सोमवार को किसानों ने मंडी में जोरदार रैली निकालते हुए बल्ह में एयरपोर्ट न बनाने की मांग की थी। वहीं, मंगलवार देर शाम नेरचौक के लोगों ने एक जगह एकत्र होकर बल्ह में ही हवाई अड्डे की मांग की थी। वहीं आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है।

हम लोगों की भी तो जा रही जमीन, एयरपोर्ट यहीं बने
क्षेत्र के लोगों राकेश रोशन, कश्मीर सिंह, अश्वनी सैनी, धर्मपाल, जयराम चौहान, संदीप कुमार, प्रकाश चंद, अजय कुमार, नरेश कुमार, हरीश कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, विक्रांत, ललित कुमार, मित्र सिंह, शिव कुमार, नरेंद्र कुमार, धनदेव, मित्र देव, पूर्णचंद्र, शिव कुमार, पाल वर्मा, सागर सैनी ने बल्ह में एयरपोर्ट की वकालत करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा किए हुए लोग और बल्ह के विकास के हर कार्य में अड़ंगा डालने वाले, जो मात्र चंद लोग हैं। वहीं बल्ह में एयरपोर्ट का विरोध कर रहे हैं हम लोगों की जमीन एयरपोर्ट में जा रही है और हम लोग चाहते हैं कि यहां पर एयरपोर्ट अवश्य बने। एयरपोर्ट बनने से बल्ह राष्ट्रीय मानचित्र पर आएगा। सीमा सुरक्षा के लिए यह एयरपोर्ट अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे सभी सीएम के साथ हैं और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा करने के लिए कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


हठधर्मिता छोड़ें सीएम, राजनीति का चश्मा भी उतारे सरकार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जय कुमार आजाद ने कहा कि सीएम को अब हठधर्मिता छोड़ देनी चाहिए। अगर विरोध हो रहा है तो प्रदेश के मध्य भाग जाहू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाने की दिशा में तुरंत उचित पग उठाने चाहिए। सरकार को राजनीतिक चश्मे को उतार कर इस दिशा में सोचना चाहिए, क्योंकि जाहू में काफी मात्रा में सरकारी भूमि है और यह स्थान जहां तीन जिलों की त्रिवेणी है, वहीं समूचे प्रदेश के मध्य में भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed