{"_id":"5b818f7b42c792466578bf1c","slug":"81535217531-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैहर स्कूल के तीन विद्यार्थी डेंगू की चपेट में, स्कूल परिसर में करवाई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैहर स्कूल के तीन विद्यार्थी डेंगू की चपेट में, स्कूल परिसर में करवाई फॉगिंग
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की चपेट में आए डैहर स्कूल के तीन विद्यार्थी
स्वास्थ्य विभाग के फूले हाथ पांव, स्कूल परिसर में तुरंत करवाई फागिंग-नहीं मिला डेंगू का लारवा
डैहर, रदेहड़ा के बाद अब भंतरेहड़ में भी डेंगू का डंक
कमलेश रतन भारद्वाज
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डैहर के तीन विद्यार्थी भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। पीड़ित विद्यार्थियों में से एक छात्रा का इलाज मंडी और दो छात्रों का इलाज बिलासपुर में चल रहा है। छात्रों में डेंगू पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। शनिवार को तुरंत स्कूल परिसर में फॉगिंग करवाई। हालांकि स्कूल परिसर से डेंगू का लारवा नहीं पाया गया है। इन दिनों डैहर कॉलेज की कक्षाएं भी विद्यालय में ही चल रही हैं, जिससे बच्चों में भी दहशत है। पीड़ित बच्चों में से एक भंतरेहड़, एक दरेहड़ा और एक डैहर बाजार का रहने वाला है। अभी तक डेंगू का प्रकोप महज दरेहड़ा, डैहर बाजार तक ही सीमित था। भंतरेहड़ गांव के छात्र को डेंगू के बाद स्कूल प्रबंधन की मांग पर विभाग ने स्कूल और कॉलेज परिसर में फॉगिंग करवाई है। कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने तीन बच्चों को डेंगू होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मच्छर भगाने की क्रीम लगाकर स्कूल आने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल की मांग पर परिसर में फॉगिंग करवाई है।
...
डीसी के सामने घेरे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
शनिवार को डैहर में डीसी मंडी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने डेंगू से रविंद्र की मौत को नकारने के विभाग के बयान पर आपत्ति जताई। वहीं, शौचालय के निर्माण को लेकर भी व्यापार मंडल डैहर के प्रधान मनोहर लाल ने मांग रखी।
...
तो ऊना से फॉगिंग मशीन आने में लग गया समय
डेंगू से डैहर में 70 से भी अधिक लोग चपेट में आ चुके है, लेकिन ऊना से फॉगिंग की बड़ी मशीन पहुंचाने के लिए विभाग ने एक सप्ताह से अधिक समय लगा दिया। विभाग एक छोटी सी मशीन से फॉगिंग करता रहा जिससे डैहर में हालात बेकाबू हुए। उधर डैहर पंचायत प्रधान राजेश धीमान, व्यापार मंडल प्रधान मनोहर लाल ने अलसू निवासी रविंद्र की मौत मामले पर महामारी से मौत होने पर दिया जाने वाला मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन
..
स्कूल, कॉलेज परिसर में करवाई फॉगिंग : दिनेश
डैहर क्षेत्र, सरकारी स्कूल और कॉलेज परिसर में शनिवार को फॉगिंग करवाई गई है। ऊना से फॉगिंग के लिए बड़ी मशीन मंगवाई गई थी। डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग सजगता से कार्य कर रहा है।
-डॉ. दिनेश, एमओएच मंडी
000