{"_id":"5b53636f4f1c1b46748b6420","slug":"81532191599-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी नाला में फंसी श्रद्घालुओं की कार, नेरचौक में दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी नाला में फंसी श्रद्घालुओं की कार, नेरचौक में दुकानों में घुसा पानी
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक/कटौला (मंडी)। जिले में शुक्रवार देरशाम हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते नेरचौक से डडौर तक एनएच पर बारिश का पानी दर्जन दुकानों में घुस गया। नेरचौक बाजार के व्यापारियों को बारिश के पानी से लाखों रुपये की चपत लगी है। वहीं, मंडी-पराशर सड़क पर एक कार बागी नाला में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। हालांकि, गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन, वाहन को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार नेरचौक में एनएच के किनारे नप नेरचौक निकास नालियों का निर्माण करवा रहा है। लेकिन, लंबे अरसे से यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। गत वर्ष भी बरसात के दौरान यहां पर कई दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया था। इस बार भी सड़क पर निकासी नालियां न होने के कारण पानी दुकानों के अंदर घुस गया। इससे व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम बल्ह किशोरी लाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। नेरचौक से डडौर तक दर्जनों दुकानों में सड़क का पानी घुस गया। इससे व्यापारियों को खासा नुकसान हुआ। स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मुआवजा देने और निकासी नालियों का जल्द निर्माण करने की मांग उठाई है।
उधर, शुक्रवार शाम सात बजे के करीब कार में पराशर से कटौला लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बागी नाले में आई बाढ़ में फंस गई। नाले को पार करते वक्त पानी का बहाव बढ़ने से पत्थरों और मिट्टी की चपेट में कार आ गई। चालक सोहन लाल ने तुरंत सवारियों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार को भी बाहर निकाल लिया गया। कार को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से लगातार बाढ़ आ रही है। पराशर झील से आगे की तरफ एक पहाड़ी लगातार बागी नाले की तरफ खिसक रही है जो अपने साथ मिट्टी, पत्थर व बड़े-बड़े पेड़ बहाकर ले जा रही है। यह कार भी इस मलबे की चपेट में आ गई। शनिवार दोपहर तक पराशर आने जाने का रास्ता खोल दिया गया।