फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं मोहित

सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं मोहित

Tue, 24 Apr 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं मोहित
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो विज्ञान के परीक्षा परिणाम में सुंदरनगर के पुंघ स्थित वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल के छात्र मोहित कुमार ने प्रदेशभर में सातवां स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। होनहार ने टॉप टेन में 483 अंक हासिल किए हैं। उनका सपना सिविल इंजीनियर बनना है। जिसके लिए वह आगे कड़ी मेहनत करना चाहते हैं। सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य अनुराधा जैन, स्टॉफ सदस्यों और माता चिंतपूर्णी देवी और पिता शेर सिंह के मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन


आईएएस बनना चाहती है मेकेनिक की बेटी प्रतिभा
सरकाघाट (मंडी)। लार्ड कॉन्वेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की छात्रा प्रतिभा कुमारी ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। प्रतिभा का सपना आईएएस बनना है और अधिकारी बनकर निर्धन लोगों को तत्काल न्याय दिलाना उसके जीवन का लक्ष्य है। इनकी माता गृहिणी है और पिता मसेरण में मोबाइल फोन की मरम्मत का काम करते हैं। वर्तमान में प्रतिभा हमीरपुर में निजी जेईई की कोचिंग ले रहीं हैं।
विज्ञापन


आर्मी आफिसर बनना स्वाति का सपना
सरकाघाट (मंडी)। लार्ड कान्वेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्रा स्वाति कटवाल ने विज्ञान संकाय में 9वां स्थान हासिल किया है। स्वाति ने 481 अंक लेकर 96.2 अंकों से यह सफलता प्राप्त की है। स्वाति ने बताया कि वह बड़ी होकर सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है और वर्तमान में वह हमीरपुर में जेईई की परीक्षा की कोचिंग ले रही है। स्वाति के पिता लोक निर्माण विभाग में निरीक्षक के पद पर हैं और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed