{"_id":"5abe67e44f1c1bc4618b4946","slug":"81522427876-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाई जाए
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों की मांगों को शीघ्र पूरा करे सरकार
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने की बैठक
जेसीसी बैठक शीघ्र बुलाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की त्रैमासिक बैठक माता नबाही देवी मंदिर के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रधान एचआर वशिष्ठ ने की। इस में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान, मुख्य सलाहकार एवं समस्त जिला के प्रधान और उप प्रधान महासचिव तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संघ की गतिविधियों से सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया। संघ के सेक्रेटरी जनरल हरीश चंद्र गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते कहा कि पेंशनर्स की विशेष मांग 5,10 व 15 प्रतिशत स्वीकृत भत्ते को 1 अप्रैल 2018 से अतिरिक्त पेंशन में सम्मिलित किया जाए। इसके अलावा संघ की ओर से उठाई गई अन्य सभी मांगों को भी पूरा करने की मांग की गई। संघ के प्रधान एचआर वशिष्ठ ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा करने और निर्णय लेने के लिए संयुक्त परामर्श कमेटी जेसीसी का कार्यकाल तुरंत बढ़ाया जाए। साथ ही जेसीसी बैठक अभिलंब बुलाई जाए। बैठक को सरकाघाट पेंशनर संघ के अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश और जिला भर से सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया।