फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners to take to the streets with their families if arrears and DA are not received.

Mandi News: एरियर-डीए नहीं मिला तो परिवार के साथ सड़क पर उतरेंगे पेंशनर

Tue, 13 Oct 2026 04:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Pensioners to take to the streets with their families if arrears and DA are not received.
सुंदरनगर में पेंशनर फोरम ने जताया रोष
विज्ञापन

सरकार से लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग
लगातार अनदेखी के चलते आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे पेंशनर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पेंशन एरियर, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान नहीं होने से नाराज हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की सुंदरनगर इकाई ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। फोरम ने स्पष्ट किया कि मांगों की अनदेखी जारी रहने पर पेंशनर्स अपने परिवारों सहित सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
सुकेत सिनेमा परिसर में आयोजित इकाई की बैठक में पेंशनर्स ने बोर्ड प्रबंधन के रवैये पर रोष जताया। इकाई अध्यक्ष इंजीनियर केएस जम्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से लंबित वित्तीय लाभों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष इंजीनियर केएस जम्वाल, महासचिव सोहन सिंह चौहान और प्रदेश उपमहासचिव जगमेल ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद जनवरी 2016 से अप्रैल 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के कुछ लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 21 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों को भी लागू नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा पेंशनरों को लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो फोरम अन्य संघर्षरत पेंशनर संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि लगातार अनदेखी के चलते पेंशनर्स अपने परिवारों सहित विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एसएस दैहल, आरपी धीमान, पवन शर्मा, एनपी शर्मा, आरके कौंडल, आरएस कटवाल, खुशाल शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed