फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   व्यापार मंडल मंडी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 29 अप्रैल को होंगे चुनाव

व्यापार मंडल मंडी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 29 अप्रैल को होंगे चुनाव

Wed, 14 Mar 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल मंडी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 29 अप्रैल को होंगे चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। समानांतर व्यापार मंडल खड़ा होने के बाद 20 सालों से मंडी के कारोबारियों पर राज कर रही मंडल कार्यकारिणी में भूचाल आ गया है। बुधवार को व्यापार मंडल मंडी के प्रधान अशोक कपूर ने कार्यकारिणी समेत मंडी में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में इस्तीफा दे दिया है। अब व्यापार मंडल के आगामी चुनाव 29 अप्रैल को होंगे। लेकिन, मंडी में व्यापारियों की एकजुटता पर संशय लगातार बरकरार है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में बिफरे वर्ग के व्यापारी नहीं पहुंचे। जिससे समानांतर व्यापार मंडलों का गठन चर्चा में हैं। हालांकि, वर्तमान कार्यकारिणी के इस्तीफे के बाद देर रात को दो धड़ों के व्यापारियों में बैठक करने का निर्णय लिया गया। जिसमें समानंतर व्यापार मंडलों के गठन को लेकर चर्चा होगी। ताकि, व्यापारियों की शहर में एकजुटता बनी रहे। बुधवार को करीब सवा चार बजे बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक में विभिन्न एसोसिएशन के 70 से 80 व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने बैठक में एकमत से प्रत्यक्ष चुनाव के लिए सहमति देते हुए समानांतर व्यापार मंडल के गठन की आलोचना की। बैठक में प्रदेश व्यापार मंडल के चीफ पैटर्न को इस्तीफा सौंपा। चीफ पैटर्न सोहन लाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान कार्यकारिणी को चुनावों तक कार्य करने के लिए अधिकृत किया। उन्होंने 29 अप्रैल को चुनावों की घोषणा की। हालांकि, कुछ व्यापारी निवर्तमान कार्यकारिणी को चुनाव का जिम्मा देने की बजाए एडहॉक कमेटी का गठन कर चुनाव करवाने की मांग बैठक में उठा रहे थे।
विज्ञापन

हर समय दिया व्यापारियों का साथ : कपूर
बैठक में वर्तमान व्यापार मंडल के प्रधान भावुक हो गए। प्रधान अशोक कपूर ने व्यापार मंडल के निष्क्रियता के आरोपों को सिरे से नकारा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी की महज इतनी गलती है कि चुनाव समय पर नहीं करवाए गए। इस गलती को वह स्वीकार करते हैं। लेकिन, चुनाव करवाने के लिए फंड की जरूरत होती है। आज तक कुछेक व्यापारियों को छोड़ दें तो व्यापार मंडल का किसी व्यापारी ने चंदा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी कार्यकारिणी पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं वह यह भी बता दें कि कहां और कब उन्होंने व्यापारी वर्ग का साथ नहीं दिया। सभी व्यापारियों की तरह जब उन्हें भी बुलाया गया तो बैठक में क्यों नहीं पहुंचे। व्यापारी समानांतर व्यापार मंडलों का गठन नहीं चाहते हैं। इसीलिए जो व्यापारी बैठक में नहीं आए थे उन्हें देरशाम टेबल मीटिंग के बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोग बुलाए इसलिए बैठक में नहीं गए : भगवंत
इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान भगवंत सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक में हर व्यक्ति को निमंत्रण देकर छह लोगों को साथ लाने की बात कही थी। जबकि, हमें महज चार लोगों को बैठक में आने का न्योता दिया गया। बैठक में इस्तीफा देने के बाद कार्यकारिणी ने देरशाम टेबल मीटिंग के लिए फोन कर सूचना दी है। इस मीटिंग में समानांतर व्यापार मंडल के गठन को लेकर विचार विमर्श होगा।


एडहॉक कमेटी का गठन जरूरी : लक्ष्मेंद्र
मंडी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं इंदिरा मार्केट के व्यापारी लक्ष्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी ने इस्तीफा दिया है। अब कायदे से एडहॉक कमेटी का गठन का प्रत्यक्ष चुनाव करवाए जाने चाहिए। इसके लिए प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सूचना देकर आगामी कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि, हर चीज संविधान के अनुसार हो। इस्तीफा दे चुकी कार्यकारिणी को चुनावों के लिए अधिकृत नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed