{"_id":"5a882baf4f1c1b4d588b8f35","slug":"81518873519-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 देवी देवताओं के बजंतरियों ने किया वाद्य कला का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 देवी देवताओं के बजंतरियों ने किया वाद्य कला का प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में बजंतरी प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। पहले दिन बजंतरी प्रतियोगिता के पहले राउंड में 92 देवी देवताओं के सैकड़ों बजंतरियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है। फर्स्ट राउंड के विजेता बजंतरी दूसरे राउंड में 19 फरवरी को वाद्य कला का प्रदर्शन करेेंगे। वहीं, फाइनल राउंड का आयोजन 20 फरवरी को होगा।
सर्वदेवता सेवा समिति मंडी के अध्यक्ष पंडित शिवपाल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के पहले राउंड में 92 देवी देवताओं के बजंतरियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। यह प्रतियोगिता तीन राउंड में आयोजित होगी। द्वितीय और फाइनल राउंड के लिए प्रथम राउंड से प्रतिभागी बजंतरियों का चयन होगा। सुबह दस बजे से कॉलेज परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता देर शाम सवा पांच बजे तक चलती रही। हर देवी देवता के बजंतरियों को दस मिनट का समय दिया गया है। जिसमें बजंतरियों ने अपने वाद्य कला का सराहनीय प्रदर्शन किया है। गत वर्ष भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी बजंतरियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है।